तनवीर अली हरिद्वार।
बीएचईएल के नव-नियुक्त अभियंता प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
हरिद्वार, 22 जनवरी: बीएचईएल के नव-नियुक्त अभियंता प्रशिक्षुओं के लिए, कॉमन इंडक्शन लर्निंग (सीआईएल) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा किया जा रहा है । दो महीने के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों एवं प्रोजेक्ट साइट्स से आए, कुल 43 अभियंता प्रशिक्षु शामिल हैं । उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता ने, दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।
सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि अभियंता प्रशिक्षुओं की भर्ती, कंपनी के दीर्घकालिक व्यावसायिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है । साथ ही उन्होंने राष्ट्र के विकास में बीएचईएल के योगदान, संस्थान की कार्य-संस्कृति तथा नव-नियुक्त प्रशिक्षुओं की भावी भूमिका पर भी प्रकाश डाला । इससे पहले महाप्रबंधक (एचआरडीसी) श्रीमती गुंजन शुक्ला एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एचआरडीसी) श्री हरीश सिंह बगवार ने, सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए सीआईएल प्रशिक्षण के उद्देश्यों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी ।
उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं की व्यक्तिगत, पारस्परिक एवं संगठनात्मक प्रभावशीलता को बढ़ाना तथा आधारभूत प्रबंधन, अवधारणाओं एवं विभिन्न विभागों के बारे में समझ विकसित करना है । इस अवसर पर एचआरडीसी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
पिरान कलियर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार, रात्रि चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, वरिष्ठ पत्रकार के घर चोरी का खुलासा: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी, CCTV और सर्विलांस से दबोचा शातिर चोर, श्रवणनाथ नगर स्थित घर के ताले तोड़कर हुई थी चोरी,नगदी की बरामद…
सिडकुल में बिजनेस सेमिनार ‘बिजनेस ऑपरेशनल एक्सीलेंस’ का हुआ सफल आयोजन: व्यावसायिक कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने पर जोर, प्रमुख हस्तियों और उधोग प्रतिनिधियों की रही सहभागिता, आधुनिक प्रबंधन तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा…