तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार के थाना कलियर क्षेत्र के कोटा मुरादनगर में बिना वैध लाइसेंस पेट्रोल बेचने के मामले में पूर्ति विभाग ने आरोपीयों के खिलाफ की कार्रवाई।कार्यवाही में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल व पूर्ति निरीक्षक अरुण सैनी शामिल रहें।
कलियर क्षेत्र के कोटा मुरादनगर में बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी शयाम आर्य के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल, पूर्ति निरीक्षक अरुण सैनी ने मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पेट्रोल पंप पर बिना वैध लाइसेंस पैट्रोल बेचते पकड़ा। पूर्ति विभाग की कार्यवाही के बाद पुलिस ने पेट्रोल पंप के स्वामी और सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे पूर्ति विभाग को सूचना मिली थी कि कोटा मुरादनगर में बायो डीजल बेचने वाले एक पेट्रोल पंप पर बिना लाइसेंस पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान एक सेल्समैन बाइकों में कीप की मदद से पेट्रोल भरते हुए पाया गया। पूछताछ में जानकारी मिली कि आसपास के गांवों से आने वाले दोपहिया वाहन चालकों की मांग पर पेट्रोल पंप स्वामी के निर्देश पर प्लास्टिक की कैनों में पेट्रोल भरकर स्टोर रूम में रखा जाता था। जिसके बाद शिकायत के आधार पर विभाग ने कार्यवाही की है।
कार्यवाही में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल व पूर्ति निरीक्षक अरुण सैनी शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,