हरिद्वार:20 हजार की रिश्वत लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस ने प्रभारी प्रधानाध्यक को भी दबोचा.
तनवीर अली हरिद्वार।
देहरादून से आई विजिलेंस टीम में हरिद्वार जिले में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने एक खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने 40 वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता से जुड़े मामले में 20000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस की टीम ने रिश्वत के रूपये लेते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मंगोलपुर स्थित सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस की टीम ने उसे भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर देहरादून रवाना हो गई।
विजिलेंस के अनुसार मामला हरिद्वार स्थित 40 वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल मान्यता होनी थी। मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। शिकायतकर्ता ने जब खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर से नवीनीकरण प्रमाण पत्र जारी करने को कहा तो उन्होंने रिश्वत की एवज में बीस हजार रुपए मांगे। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और रोशनाबाद स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर छापेमारी की। खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ को विलेंस की टीम ने रोशनाबाद जिला मुख्यालय से दबोच लिया। वर्तमान में बृजपाल सिंह राठौर बहादराबाद में तैनात हैं। बृजपाल राठौर की पत्नी रीना राठौर सीओ के पद पर देहरादून जिले में तैनात है। वहीं दूसरी तरफ एक शिक्षक मुकेश प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगोलपुर श्यामपुर को भी पकड़ा है। शिक्षक मुकेश भी ब्लॉक रिसोर्स पर्सन(बीआरपी) है और वर्तमान में मंगोलपुर के सरकारी स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। आरोप है कि मुकेश बृजपाल सिंह राठौर के लिए ही काम करता था और उसके साथ रिश्वतखोरी के धंधे में शामिल था। शिकायतकर्ता से उसी ने बिचौलिया बनकर रिश्वत की मांग की थी।
गौरतलब है कि बृजपाल सिंह राठौर हरिद्वार जिले में लंबे समय से तैनात है। रिश्वतखोरी के धंधे में भी संलिप्त रहा है। उसके साथ इस काम में शिक्षक मुकेश भी शामिल रहा है। आरोपी ने पुलिस से जुड़े स्कूल को भी नहीं बख्शा है। फिलहाल विजिलेंस की टीम गुरुवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर देहरादून ले गई।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,