कोतवाली ज्वालापुर,नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी,बाइक से मादक पदार्थ की तस्करी करते दबोचा नशा तस्कर,2.035 किलो ग्राम गांजा बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त।
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) की तस्करी पर रोक लगाने व नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा दिनांक 14/12/2025 को दौराने चैंकिंग अभियुक्त तस्लीम उर्फ गोलू पुत्र नवाब निवासी डोंगरीला बस्ती मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को बाइक से मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए सेक्टर-2 निकट शौचालय के पास से 2.035 किलो ग्राम गाँजे के साथ दबोचा गया व तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 718/2025 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
तस्लीम उर्फ गोलू पुत्र नवाब निवासी डोंगरीला बस्ती मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण*
1–2.035 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद
2–मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस नंबर UK08-AV-2971
*पुलिस टीम*
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय
2-कांस्टेबल अमित गॉड
3-कांस्टेबल राजेश बिष्ट

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का एक्कड़ कलाँ में शिविर: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त के आदेश से सचिव सिमरनजीत कौर ने मौके पर सुलझाईं ग्रामीणों की समस्याएं…
हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर रेस्टोरेंट, ढाबों और डेयरियों का सघन निरीक्षण,दूध, दाल और शहद के नमूने जांच के लिए भेजे…
मेलाधिकारी सोनिका सख्त: कुंभ 2027 के कार्यों में हीलाहवाली नही होगी बर्दाश्त, 32 सेक्टरों की निगरानी के लिए डेढ़ दर्जन अधिकारी तैनात…