बंद मकान मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा,घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 02 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद,गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की लत के चलते दिया था चोरी की घटना को अंजाम,अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटना में जा चुका है जेल।
*थाना राजपुर*
दिनांक 13/12/2025 को वादिनी श्रीमती अनीता शर्मा निवासी बापू नगर जाखन द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में घर से बाहर गई थी, वापस आई तो देखा कि अज्ञात चोर द्वारा उनके बंद मकान में घुसकर रखे आभूषण चुरा लिए थे। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर अंतर्गत धारा 305(a) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की अद्यतन स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों से दिनांक 13/12/2025 को रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जोहड़ी रोड के पास से एक अभियुक्त सिद्धार्थ थापा को घटना में चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
सिद्धार्थ थापा उर्फ सिद्धू पुत्र कमल थापा निवासी 74 बापू नगर निकट दुर्गा मंदिर जाखन देहरादून, उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी*
1- घटना में चोरी की गई ज्वेलरी *(अनुमानित मूल्य लगभग 02 लाख रुपये।)*
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी जाखन
2- कां0 मुकेश
3- कां0 राज सिंह

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…