ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में दबोचा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खाकी का सख्त पहरा: इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पुलिसिया तत्परता से 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी साहिल…

तनवीर अली हरिद्वार।

ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में दबोचा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खाकी का सख्त पहरा: इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पुलिसिया तत्परता से 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी साहिल,

हरिद्वार पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को दबोच लिया है।

​घटना का विवरण:

दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को एक नाबालिग पीड़िता ने कोतवाली पिरान कलियर पहुंचकर साहिल नामक युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की गंभीर घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिना किसी विलंब के तत्काल संज्ञान लिया और थाना बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष पीड़िता से विस्तार से पूछताछ की।

​मुकदमा और पुलिस टीम का गठन:

पीड़िता के बयानों और तथ्यों के आधार पर कोतवाली पिरान कलियर में आरोपी साहिल के विरुद्ध मु0अ0सं0 269/2026 और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

​प्रकरण की गंभीरता को भांपते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशों, पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण, और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बहादराबाद के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

​24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी:

गठित पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ, मैनुअल पुलिसिंग और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। लगातार और त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरुप दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने डबल रोड (धनोरी रोड) से आरोपी साहिल को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • ​नाम: साहिल (उम्र 20 वर्ष)
  • ​पिता का नाम: इसराईल
  • ​निवासी: इमाम साहब रोड, कलियर, जनपद हरिद्वार

​सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम

  1. ​उ0नि0 महिपाल सैनी
  2. ​हे0कानि0 माजिद खान

You may have missed