दून पुलिस फिर बनी मददगार,नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू में फंसे 05 लोगों को किया सकुशल रेसक्यू,कटापत्थर विकासनगर क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे घूमने आए थे उक्त व्यक्ति,फ़ोटो खिंचाने के लिए उतरे थे नदी में, अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गये थे नदी के बीच बने टापू पर।
कोतवाली विकासनगर,
आज दिनांक 14/12/2025 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकास नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी में स्थित टापू में कुछ लोग यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढने से फंस गए है।
सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी डाकपत्थर मय पुलिस बल /एस0डी0आर0एफ0 एवं जल पुलिस के मौके पर पंहुचे। मौके पर पहुंच कर जानकारी मिली कि 05 लोग टापू पर फंसे हुए है, जो घूमने के लिए कटापत्थर के समीप यमुना के किनारे जाकर फोटोग्राफी कर रहे थे, किन्तु अचानक पानी का बहाव बढ़ने से वे सभी नदी मे स्थित टापू में फंस गये।
मौके पर पुलिस टीम द्वारा रेसक्यू अभियान चलाते हुए नदी के बीच टापू में फंसे सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
*रेसक्यू किये गये लोगों का विवरण :-*
01-साक्षी पुत्री श्री जगत राम निवासी लाईन जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 23 वर्ष
02-मानसी पुत्री मदन लाल निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष
03-अदिति पुत्री प्रताप सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष
04-देवाशं पुत्र श्री जगत राम निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष
05- नीलम पत्नी श्री प्रताप सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 33 वर्ष

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार, 260 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हसीन तोता को दबोचा, स्मैक की बाजार लगभग कीमत 78 लाख,
कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी सोनिका ने समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश : समयसीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…