कोतवाली रानीपुर,एकल हों या बुज़ुर्ग हरिद्वार पुलिस है हर पल आपके साथSSP हरिद्वार के निर्देशन में सीनियर सिटीज़न की ख़ैर ख़बर लेती रानीपुर पुलिस,कोई समस्या हो तो झिझके नहीं करें डायल 112नियमित विज़िट एवं निरंतर संवाद से हरिद्वार पुलिस ने बनाया बुजुर्गों के लिये फ्रेंडली वातावरण।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सीनियर सिटीज़न एवं सिंगल रह रहे लोगों से संवाद कर उनकी ख़ैर ख़बर लेने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर शिवालिक नगर व आसपास के क्षेत्रों में निवासरत एकल व वरिष्ठ नागरिकों, जिनके बच्चे अन्यत्र दूर निवास कर रहे हैं तथा जिनके पास आकस्मिक सहायता हेतु कोई निकट रिश्तेदार नहीं है, के घर जाकर कुशलक्षेम जानी गई।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी समस्या की स्थिति में कोतवाली रानीपुर के सरकारी नंबर व आपातकालीन नंबर 112 पर तत्काल सूचना देने की सलाह दी गई।
साथ गए SSP हरिद्वार द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से वरिष्ठ नागरिकों व एकल नागरिकों के घर विज़िट करें, उनकी सुरक्षा का समुचित ध्यान रखें तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।
SSP हरिद्वार की यह पहल समाज में एक फ्रैंडली वातावरण बनाने में पुलिस का अहम क़दम है

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…