थाना सिडकुल,हरिद्वार पुलिस द्वारा डोर-टू-डोर जाकर वरिष्ठ नागरिकों की कुशलता-क्षेम ली गई,सिडकुल क्षेत्र अकेले निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के नौकरों का सत्यापन कर किया गया जागरूक।
थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वरिष्ठ नागरिकों एवं अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के घरों पर डोर-टू-डोर भ्रमण कर उनकी कुशलता-क्षेम ली गई।
अभियान के दौरान अकेले निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के यहां कार्यरत नौकर/घरेलू सहायकों का सत्यापन किया गया तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में डायल 112 अथवा थाना सिडकुल के सीयूजी नंबर पर तत्काल सूचना देने हेतु अवगत कराया गया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, विश्वास एवं सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,