कोतवाली ज्वालापुर, SSP हरिद्वार के आदेशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी,ज्वालापुर पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ दबोचा,आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद।
जनपद हरिद्वार में अवैध देशी/अंग्रेजी शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में दिनांक 12.12.2025 को ज्वालापुर पुलिस द्वारा आरोपी अरविंद उर्फ पहाड़ी पुत्र महावीर, निवासी पीठ पुलिया, जगजीतपुर, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार को मॉडल कॉलोनी, रानीपुर मोड़, कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से 52 पव्वे देशी शराब (माल्टा मार्का) के साथ हिरासत में गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 713/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम व पता आरोपी*
अरविंद उर्फ पहाड़ी पुत्र महावीर
निवासी – पीठ पुलिया, जगजीतपुर
थाना – कनखल, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
52 पव्वे देशी शराब (माल्टा मार्का)
*पुलिस टीम*
1. कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राणा
2. कांस्टेबल संजय राणा

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…