थाना बहादराबाद,गैगस्टर एक्ट में वांछित ₹10000 ka ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार,गिरफ्तारी से बचने के लिए 01 साल से चल रहा था फरार।
SSP हरिद्वार द्वारा इनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है उपरोक्त क्रम में कोतवाली ज्वालापुर में दिनांक-01.01.2025 को पंजीकृत मु०अ०सं०-01/25 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा सम्पादित की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त नईम गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था व अपने ठिकाने बदल रहा था । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु SSP हरिद्वार द्वारा 10000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित की पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासो के फलस्वरूप वांछित इनामी अभियुक्त *नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक* निवासी-ग्राम दनियालपुर उर्फ नौजली थाना नागल जिला सहारनपुर उ०प्र० को दिनांक-12.12.2025 को नागल थाना नागल जिला सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। वाद गिरफ्तारी अभियुक्त को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
01. नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी-ग्राम दनियालपुर उर्फ नौजली थाना नागल जिला सहारनपुर उ०प्र०
*पुलिस टीम*
01. थानाध्यक्ष बहादराबाद उ0नि0 अंकुर शर्मा
02. व0उप0नि0 नितिन बिष्ट
03. कानि० बलवंत
04. कानि० रोहित नौटियाल

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…