फार्मा उद्योग को नई मजबूती: हरिद्वार में R.जीएमपी ट्रेनिंग
हरिद्वार में फार्मा उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक अहम पहल देखने को मिली। ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में ISHRE इंजीनियर्स की विशेषज्ञ टीम द्वारा एक लर्निंग सेशन व ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें जनपद की लगभग सभी फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि जल्द ही पूरे देश में संशोधित R.जीएमपी (Revised GMP) लागू होने जा रहा है, जिसके तहत कंपनियों को अपडेटेड नियमों व कंप्लायंस का पालन करना अनिवार्य होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए रिवाइज्ड जीएमपी और HVAC सिस्टम पर यह विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हरिद्वार की लगभग 90 प्रतिशत कंपनियां सभी मानकों का पालन कर रही हैं, जबकि शेष 10 प्रतिशत तेजी से इस दिशा में काम कर रही हैं। आने वाले समय में प्रदेश की कंपनियां एक्सपोर्ट और डब्ल्यूएचओ सर्टिफिकेशन की ओर मजबूती से बढ़ेंगी, जो उत्तराखंड के लिए गर्व की बात होगी।
वहीं ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कार्यक्रम में मौजूद फार्मा उद्योग से जुड़े लोगों को “प्रदेश की रीढ़” बताते हुए कहा कि ये लोग टैक्स देकर और रोजगार सृजित कर राज्य की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि उद्योगों को किसी भी नीति या सरकारी स्तर पर समस्या आती है, तो उसे सदन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
अनीता भारती ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार।
रवि बहादुर ज्वालापुर विधायक हरिद्वार।

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…