कोतवाली रानीपुर,दुस्साहस पर वार, शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा,पीएसी परिसर में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को धर दबोचा,पी0ए0सी0 स्थित शौचालय से चोरी किये थे पाइप, टोंटी आदि।
कल दिनांक 05.12.2025 की रात 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 हरिद्वार द्वारा कोतवाली रानीपुर पर सूचना दी गई कि एक संदिग्ध पी0ए0सी0 परिसर में चोरी करते हुये पकडा गया है। सूचना पर रानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो पी0ए0सी0 कर्मचारीगण ने आवेश नामक एक संदिग्ध को पकडा हुआ था। पूछताछ में संदिग्ध ने बताया कि उसने पी0ए0सी0 के अन्दर बने शौचालय से सामान चोरी किया था। आरोपी के कब्जे से स्टील टोंटी, सावर, टावल स्टैन्ड आदि सामान बरामद किया गया।
उक्त सम्बन्ध में 40वीं0 वाहिनी पी0ए0सी0 के आरक्षी महेन्द्र सिंह की लिखित तहरीर पर कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 475/25 धारा 303(2),317(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
*विवरण आरोपी-*
आवेश पुत्र सत्तार निवासी मौहल्ला राजावली सराय थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष ।

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…