कोतवाली ज्वालापुर,अपराध पर वार, मुकदमा लिखने के 24 घण्टे के भीतर चोरी का खुलासा,जिओ टावर से 5G BBU बॉक्स ले उड़े थे चोर,दोनों आरोपित के कब्जे से करीब ₹ 2,84,500/- कीमती बॉक्स बरामद।
दिनांक 5.12. 25 को कंपनी टेलीकास्ट प्राइवेट लिमिटेड के टेक्नीशियन प्रदीप कुमार निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश द्वारा कोतवाली ज्वालापुर पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गया कि दिनांक 3.12.25 की रात सुभाष नगर में स्थित जिओ टावर से 5G BBU बॉक्स जिसकी कीमत करीब ₹ 2,84,500/- है, को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मु.अ.सं. 693/25 धारा 303(2)BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
चोरी के खुलासे के लिए दौड़भाग कर रही पुलिस टीम ने पड़ताल के दौरान प्रकाश में आए 02 संदिग्ध विशाल व समीर को चोरी के माल के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की। मुकदमें में धारा 317(2)3(5) BNS की बढोत्तरी कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*विवरण आरोपित-*
1-विशाल पुत्र बबलू निवासी ग्राम सुखपुर थाना मंन्सूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश
2-समीर पुत्र हनीफ निवासी नवल थाना मंन्सूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
*बरामदगी-*
5G BBU बॉक्स
*पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर
2-अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार
3-हेड कांस्टेबल प्रमोद पुरोहित
4-कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह
5-कांस्टेबल खजान सिंह
6-कांस्टेबल अनिल चौहान

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…