कोतवाली गंग नहर, आमजन को हरिद्वार पुलिस का तोहफा, लगभग साढ़े आठ लाख बाजार कीमत के खोए हुए मोबाइल स्वामियों को लौटाए।
दिनांक 05.12.25 को आदेशानुसार श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देशन में प्राप्त मोबाइल खोने की शिकायतों के आधार पर कोतवाली गंगनहर पुलिस ने जनता के खोए हुए विभिन्न कंपनियों (एप्पल, सैमसंग ,वीवो, रियलमी ,ओप्पो) के मोबाइल को CIER पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए। मोबाइल देख मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी की झलक नजर आई। मोबाइल स्वामियों द्वारा पुलिस का धन्यवाद व्यक्ति किया गया। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 8 लाख 68000 रुपए है।
*पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी
वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार
कांस्टेबल नितिन
महिला कांस्टेबल फूलो राय

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,