थाना कनखल,SSP हरिद्वार के प्रखर नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने 02 चैन स्नैचरों को दबोचा,अकेली महिलाओं को देखकर बनाते थे निशाना,पूछताछ में बताया हरिद्वार, रुड़की, एंव सहारनपुर क्षेत्र में कर चुके हैं कई स्नैचिंग,कनखल पुलिस द्वारा डिजिटल साक्षर एवं मैनुअल पुलिसिंग के ज़रिए दोनों को दबोचा,शुभम का है लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास, चाँद अजमल की पड़ताल की जा रही है,दोनों नशे के हैं आदी, नशे के लिए करते हैं चैन स्नैचिंग।
दिनांक 20.09.2025 को वादिया मधु बिहार कालोनी जमालपुर द्वारा तहरीर दी गई कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दुकान के अंदर सामान लेने के बहाने आए तथा गले से चैन छीनकर फरार हो गए। प्रकरण में मु.अ.सं. 265/25, पंजीकृत किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 04.10.2025 को मिश्रा गार्डन कनखल द्वारा तहरीर दी गई कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने पता पूछने के बहाने उनके गले से चैन छीन ली। प्रकरण में मु.अ.सं. 289/25, पंजीकृत किया गया।
उक्त घटनाओं के त्वरित अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना कनखल पुलिस द्वारा टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए एवं विभिन्न CCTV फुटेज का विश्लेषण करते हुए दोनों संदिग्धों को चिन्हित किया।
दिनांक 05.12.2025 को सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बैरागी कैम्प क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोचा। पूछताछ में व्यक्तियों ने दोनों चैन स्नैचिंग की घटनाओं को करना स्वीकार किया तथा आरोपियों से चोरी की गई पीली धातु की चैनें बरामद की गईं।
*नाम पते आरोपी*
1. शुभम मिश्रा पुत्र स्व. मुकेश मिश्रा, निवासी हनुमान नगर बेहद, थाना बेहट, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)
2. चांद अजमल पुत्र असलम, निवासी हुसैन बस्ती, संजय बिहार कालोनी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)
*अपराधिक इतिहास*
आरोपी शुभम मिश्रा पूर्व में भी चैन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है। इसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में निम्न अभियोग पंजीकृत हैं
1. मु.अ.सं. 201/25, धारा 304(3)(5), 317(2) BNS, कोतवाली रुड़की
2. मु.अ.सं. 202/25, धारा 304(3)(5), 317(2) BNS, कोतवाली रुड़की
3. मु.अ.सं. 183/25, धारा 303(2), 3(5), 317(2) BNS, गंगनहर
4. मु.अ.सं. 201/24, धारा 318(4), 345(3) BNS एवं 3/25 A ACT, नेहरू कॉलोनी देहरादून
5. मु.अ.सं. 265/25, धारा 304(3)(5), 317(2) BNS, थाना कनखल
6. मु.अ.सं. 289/25, धारा 304(3)(5), 317(2) BNS, थाना कनखल
*बरामदगी*
1. मु.अ.सं. 265 से संबंधित पीली धातु चैन
2. मु.अ.सं. 289 से संबंधित पीली धातु चैन
*पुलिस टीम*
1. मनोहर सिंह रावत, थानाध्यक्ष, थाना कनखल
2. व0 उ0नि0 सतेन्द्र भंडारी
3. उ0नि0 सुधांशु कौशिक
4. का0 दीपक चौधरी
5. का0 उमेश सिंह
6. का0 प्रलव चौहान

More Stories
नशीले इन्जक्शन की तस्करी करने वाले आरोपी को ANTF/बहादराबाद पुलिस ने धर दबोचा..नशा तस्कर के कब्जे से 23 नशीले इन्जेक्शन हुए बरामद…नशा तस्करों के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी…
लक्सर क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना का बेहद कम समय में हुआ खुलासा…घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने वारदात कर फरार हुए 03 आरोपी दबोचे…बाइक व नगदी की बरामद…
शारदीय कांवड मेला/महाशिवरात्रि पर्व 2026 का जनपद में यातायात रूट डायवर्जन एवं ट्रैफिक प्लान किया गया लागू…