नशा तस्करों पर शिकंजा कसती दून पुलिसमादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्त के कब्जे से 542 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद.
*थाना नेहरू कालोनी*
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को सार्थक करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा दिनांक: 05-12-2025 को चैकिंग के दौरान नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर राजीव नगर पुल के पास से 01 अभियुक्त अमन बिष्ट को 552 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कालोनी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
अमन बिष्ट पुत्र स्वर्ग श्री नवीन चंद सिंह बिष्ट निवासी 553 शास्त्री ग्राम डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट, देहरादून, उम्र- 31 वर्ष।
*बरामदगी:-*
542 ग्राम चरस
*पुलिस टीम :-*
01- उ0नि0 धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक
02- कां0 कुलदीप सिंह
03- कां0 अनिल सिंह

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,