कोतवाली नगर,SSP हरिद्वार की अगुवाई में नशे की लगातार कमर तोड़ती हरिद्वार पुलिस,कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा,कहाँ से जुड़े हैं नशे की इस खेप के तार पुलिस कर रही जाँच,हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त क्रम में दिनांक 04.12.2025 को पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग, संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग, शांतिभंग रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही कार्रवाई के दौरान एक ई-रिक्शा संख्या UK08 ER 8223 पुलिस को देखकर तेज गति से पीछे भागीरथी होटल की ओर मोड़ने का प्रयास किया।
संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्परता एवं फुर्ती दिखाते हुए लगभग 15–20 कदम की दूरी पर ई-रिक्शा को रोक लिया। ई-रिक्शा में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति बैठा पाया गया।
नाम पता पूछने तथा जामा तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के पीठ पर अलग-अलग बैग पाए गए। दोनों बैगों की जांच एक साथ कराई गई।
दोनों व्यक्तियों से कुल 2 किलोग्राम 700 ग्राम (2.700 KG) अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) है।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली नगर, हरिद्वार पर मु0अ0सं0 787/2025, NDPS Act पंजीकृत दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*पुलिस टीम*
1. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी
2. उ0नि0 चरण सिंह चौहान
3. हे0का0 सतेन्द्र
4. हे0का0 सजीव राणा
5. का0 सुनील चौहान
6. का0 निर्मल

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,