डा. अम्बेडकर ने सदैव सामाजिक समानता, न्याय के लिए कार्य किया*”- *रंजन कुमार**बीएचईएल हरिद्वार में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस*)
हरिद्वार, 06 दिसम्बर: भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि, बीएचईएल हरिद्वार में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनायी गई । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित स्वर्ण जयंती उद्यान में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि डा. अम्बेडकर ने हमेशा समानता, शिक्षा, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुता पर आधारित समाज के निर्माण हेतु कार्य किया । उन्होंने अपना सारा जीवन तत्कालीन भारत में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में लगा दिया । उनका मानना था कि समाज के हर वर्ग को सशक्त किए बिना, एक मजबूत राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है ।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा एससी/एसटी फेडरेशन के पदाधिकारियों आदि ने भी, बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर, उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रतिबद्वता दोहरायी ।

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…