थाना बहादराबाद,SSP हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे सघन चैकिंग अभियान का दिख रहा धरातल पर प्रभाव,चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को बड़ी सफलता, शातिर चोर दबोचा,चोरी किया गया समस्त माल शत–प्रतिशत बरामद।
थाना बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत वादिनी निवासी बहादराबाद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 02.12.2025 को रात्रि समय अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ते हुए सोने–चांदी के आभूषण एवं आवश्यक दस्तावेज चोरी कर लिये जाने पर थाना बहादराबाद पर मु0अ0सं0 515/2025 धारा 305, 331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SSP हरिद्वार द्वारा ASP ज्वालापुर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर घटना का अनावरण हेतु टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, परंतु रात्रि का समय होने से स्पष्ट पहचान संभव नहीं हुई। मुखबिर मामूर किए गए एवं पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त अभियुक्तों से पूछताछ की गई।
आज दिनांक 05.12.2025 को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर सूचना पर पथरी पुल पिकेट पर मोटर साइकिल सवार संदिग्ध युवक को रोका गया, जिसका नाम मयंक पुत्र ललित कुमार निवासी अतमलपुर बौंग्ला थाना बहादराबाद पाया गया।
दौराने तलाशी चोरी गई सम्पूर्ण ज्वेलरी एवं मोटर साइकिल उसके कब्जे से बरामद की गई। पूछताछ में व्यक्ति ने मोटर साइकिल भी देहात क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।
वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपी*
मयंक पुत्र ललित कुमार निवासी अतमलपुर बौंग्ला, थाना बहादराबाद, जिला हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण*
01. अंगूठी पीली धातु-03
02. मंगल सूत्र पीली धातु- 01
03. कानों के कुंडल पीली धातु 01 जोडी
04. कमर बंद सफेद धातु/सिल्वर 01
05. राखी सफेद/सिल्वर धातु-04
06. 01 जोड़ी पायल सफेद/सिल्वर धातु-01
07. 01 पेडेंट सफेद/सिल्वर धातु
(अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रूपये)
08. मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस रंग काला
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 अंकुर शर्मा, थानाध्यक्ष बहादराबाद
2. व0उ0नि0 नितिन बिष्ट
3. उ0नि0 जगमोहन सिंह
4. का0 वीरेंद्र चौहान
5. का0 मुकेश नेगी

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…