हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लॉक में ग्राम गाड़ोवाली को भारत सरकार के द्वारा भूमि संरक्षण के लिए चयन किया गया*।
आज विश्व मृदा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें किसानों को जागरूकता किया गया।
*भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी* ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मिट्टी के स्वस्थ रहने से ही भोजन, स्वास्थ्य और ग्रह सुरक्षित रहता है।मिट्टी के बनने में हजारों साल लगते हैं और यह तेजी से घट रही है, इसलिए इसका संरक्षण जरूरी है।मृदा दिवस जिसका उद्देश्य स्वस्थ मिट्टी के महत्व को समझाना और मिट्टी के संसाधनों के स्थायी प्रबंधन के लिए जागरूकता बढ़ाना है, ताकि खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित हो सके,स्वस्थ मिट्टी भोजन, पानी और समग्र पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण है।यह प्रदूषण को कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करती है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी धरती का आधार, मिट्टी, स्वस्थ रहनी चाहिए ताकि हमारा जीवन और हमारे शहर भी स्वस्थ रह सकें।
हम सब मिलकर इस अभियान को एक आंदोलन के रूप में।
इस अवसर पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राम कुमार दोहरे,
प्रभारी मर्दा परीक्षण प्रयोगशाला अवतारी सती,सहायक कृषि अधिकारी राजकुमार राठौर,
सहायक कृषि अधिकारी रतनलाल, बलाक तकनीकी प्रबंधक मोनू कुमार,कृषि विज्ञान केन्द्र धनोरी सह निदेशक डॉ योगेंद्र पाल सैनी,नफीस अंसारी, डॉ विक्रम सिंह, इनायत अंसारी, उस्मान अंसारी, विशेष चौधरी आदि किसान उपस्थित रहे।
विश्व मृदा दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में किसानों को किया गया जागरूक…बहादराबाद ब्लॉक के ग्राम गाड़ोवाली को भारत सरकार ने भूमि संरक्षण के लिए किया चयन… मिट्टी के स्वस्थ रहने से ही भोजन, स्वास्थ्य और ग्रह रहता है सुरक्षित…आशु चौधरी…

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…
विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस का कड़ा एक्शन, सिडकुल से शातिर अपराधी जयप्रकाश 4 माह के लिए जिलाबदर, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सिडकुल पुलिस ने सीमा से बाहर खदेड़ा, तय अवधि में जिले में दिखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी…