तनवीर अली हरिद्वार।। हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर द्रव्य और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हरिद्वार के बुग्गावाला थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आज थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर टोंगिया में छापेमारी की और एक अभियुक्त तेलूराम पुत्र सुलेख चन्द नि0- ग्राम रसूलपुर टोंगिया थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
इसके कब्जे से कुल 7123 ग्राम (7 किलो 123 ग्राम) अवैध चरस, 2000060 नगद
(बेची गयी अवैध चरस से मिले रूपये), एक अदद इलैक्ट्रिक तराजू , एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया है।साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से बरामद चरस का बाजार मूल्य लगभग 80000060
(आठ लाख) रूपये है । अभियुक्त से विस्तृत पुछताछ की जा रही है।
विजेन्दर दत्त डोभाल(क्षेत्राधिकारी बहादराबाद,
सुखपाल सिंह मान (थानाध्यक्ष बुग्गावाला,
विशाखा असवाल थाना बुग्गावाला,
कॉन्स्टेबल राजदीप,विजय सिंह,मनोज यादव,
रविन्द्र भण्डारी,विजय पाल,राकेश गुरंग,शुरवीर सिंह
जमशेद अली शामिल रहे।


More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,