महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जिला सूचना अधिकारियों को सरकार की जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहॅुंचाने के लिए प्रभावी संचार रणनीति बनाकर पेशेवर दक्षता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मीडिया से बेहतर समन्वय बनाए रखने और पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिए।
सूचना निदेशालय में आयोजित बैठक में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी समन्वित रूप से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं से संबंधित सभी सूचनाएँ स्पष्ट, सटीक और समय पर जनता तक पहुँचें। उन्होंने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारी कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचाई जाय। सरकारी योजनाओं से जुड़ी सक्सेस स्टोरीज और रोचक लेखों का नियमित रूप से प्रकाशन सुनिश्चित किया जाय। विभागीय सोशल मीडिया पेजों पर प्रकाशित की जाने वाली सामग्री
पूरी तरह से तथ्यात्मक, संतुलित और सकारात्मक हो और किसी भी अपुष्ट जानकारी के प्रसारण से पूरी तरह बचा जाए। बैठक में सूचना महानिदेशक ने यह भी कहा कि जिला सूचना कार्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए जिला स्तर पर मीडिया से समन्वय को और ज्यादा मजबूत किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिला सूचना अधिकारी सभी सरकारी कार्यक्रमों और जनहितकारी गतिविधियों की समयबद्ध कवरेज सुनिश्चित करें और स्थानीय स्तर पर सकारात्मक संचार वातावरण तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। आपदा सहित अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज की व्यवस्थाओं के संबंध में एसओपी तैयार की जाय। प्रेस सेवा पोर्टल और फिल्म शूटिंग की अनुमति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से संबंधित कार्य भी समयबद्ध ढंग से संपादित किए जांय। साथ ही उन्होंने कहा कि
कहा कि नए दौर की संचार आवश्यकताओं के अनुरूप विभागीय कार्यों की दक्षता बढाने के लिए आवश्यक सुविधाओं से लैस करने के साथ ही विभाग को सशक्त बनाने के लिए भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। विभागीय पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। खाली पदों को भरने के लिए अधियाचन भेजा गया है। उन्होंने जिला सूचना कार्यालयों के कार्यों की प्रगति और व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी लेते हुए कहा कि कार्यालयों को शासकीय कार्यों के संपादन के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिला सूचना कार्यालयों के भवन निर्माण के लिए भूमि तलाश करने के भी निर्देश दिए।

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,