थाना बहादराबाद,संदिग्धों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नज़र,अवैध चाकू के साथ व्यक्ति को बहादराबाद पुलिस ने दबोचा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध शस्त्रों का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में बहादराबाद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग एवं गश्त की जा रही है।
इसी क्रम में, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पुराना पथरी पावर हाउस, बहादराबाद क्षेत्र में संगीन वारदात को अंजाम देने की नीयत से संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्ति सुनील उर्फ काकी पुत्र रणवीर सिंह, निवासी बहादराबाद, को बीती रात्रि अवैध चाकू के साथ दबोचा।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता व्यक्ति*
सुनील उर्फ काकी पुत्र रणवीर सिंह निवासी बहादराबाद, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
एक अदद अवैध चाकू
*पुलिस टीम*
1. कांस्टेबल मदनलाल
2. कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,