कोतवाली मंगलौर,55 लाख से अधिक बाजार कीमत की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार,मादक पदार्थ तस्करी पर लगाम लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही,कप्तान डोबाल के निर्देश पर समूचे जनपद में चलाया जा रहा है विशेष अभियान,सघन चैकिंग के दौरान तस्कर चढ़ा पुलिस टीम के हत्थे,तस्कर के कब्जे से 186 ग्राम स्मैक बरामद, बाजार कीमत 55 लाख रुपये से अधिक।
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा सामग्री की तस्करी पर सार्थक लगाम लगाने के संबंध में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने दिनाक 27-11-2025 को चैकिंग के दौरान 01 संदिग्ध को रोककर उसके कब्जे से 186 ग्राम स्मैक बरामद की।
बरामदगी के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*विवरण आरोपित-*
नावेद पुत्र असगर निवासी ग्राम पाडली गुर्जर कोत0 गंगनहर हरिद्वार
*बरामद माल-*
186 ग्राम स्मैक (बाजार कीमत करीब ₹5580000/-)
व इलेक्ट्रानिक तराजू कीमत
*पुलिस टीम-*
1- व0उ0नि0 रफत अली
2- उ0नि0 बलवीर सिह
3- अ0उ0नि0 गजपाल राम
4- हे0कानि0 अशोक मलिक
5- हे0कानि0 श्यामबाबू
6- कानि0 रविन्द्र
7- कानि0 मनीष

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,