एसएसपी दून की कुशल रणनीती से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्तार,नशा तस्करी का रैकेट चला रहे अभियुक्त को पुलिस ने बरेली उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार,पूर्व में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ एक महिला नशा तस्कर को पुलिस ने किया था गिरफ्तार,गिरफ्तार अभियुक्ता से पूछताछ में मुख्य नशा तस्कर का नाम आया था प्रकाश में,गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का है अपराधी, अभियुक्ता के पकडे जाने के बाद अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए विगत डेढ़ साल से लगातार ठिकाने बदल कर चल रहा था फरार।
*कोतवाली डोईवाला*
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूर्व में दिनांक: 18-05-24 को डोईवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुडकावाला बस्ती डोईवाला के पास से चैकिंग के दौरान एक अभियुक्ता ताहिरा खातून उर्फ छोटी पत्नी जाकिर हुसैन निवासी ग्राम नई बस्ती कुड़कावाला थाना डोईवाला जिला देहरादून उम्र-35 वर्ष को 259 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर गिरफ्तार कर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-169/24 धारा 8/21/27/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्ता से पूछताछ के दौरान अभियुक्ता द्वारा उक्त बरामद स्मैक को जकरूद्दीन पुत्र सकरूदीन निवासी मजनूपुर कामुवा जिला बरेली उ0प्र0 से खरीदकर लाया जाना प्रकाश में आया था, जिस पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त जकरूद्दीन को नामजद किया गया था।
अभियुक्त जकरूद्दीन घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्त के सभी सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशे दी गयी परंतु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25-11-2025 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जकरूदीन पुत्र सकरूदीन निवासी मजनूपुर कामुवा जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष को झुमका चौक, बरेली, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ मे उसके द्वारा पूर्व में गिरफ्तार महिला अभियुक्ता ताहिरा को 259 ग्राम स्मैक बेचे जाने की बात स्वीकार की गयी साथ ही अन्य राज्यो में भी भारी मात्रा मे कई अन्य लोगो को अवैध स्मैक बेचने की जानकारी दी गयी। अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि इससे पूर्व वो कभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। अभियुक्ता से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के संबंध में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
जकरूदीन पुत्र सकरूदीन निवासी मजनूपुर कामुवा, जिला बरेली, उ0प्र0, उम्र 45 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 रघुवीर कपरवाण, चौकी प्रभारी हर्रावाला
2- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
3- का0 दिनेश रावत
4- का0 आशीष राठी

More Stories
निस्तारित मामलों में दोबारा नोटिस से उद्यमी परेशान, हरिद्वार में उपश्रमआयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सिडकुल के उद्योग संगठन ने श्रम आयुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग, सुनवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप पर उठे सवाल…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर 26 अक्टूबर से मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य सुरक्षा विभाग के DC राजेन्द्र सिंह रावत के सख्त निर्देश: दीपावली पर स्वच्छता और गुणवत्ता से न हो कोई समझौता, हरिद्वार में आयोजित हुई कार्यशाला…