थाना श्यामपुर,मादक पदार्थों की अवैध तस्करी/बिक्री पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,श्यामपुर पुलिस द्वारा 50 टेट्रा पैक माल्टा मार्का मसालेदार देशी शराब के साथ 01 तस्कर को दबोचा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा) की तस्करी एवं बिक्री पर सख्त से सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 22.11.2025 को थाना श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में दौराने चैकिंग अवैध देशी शराब के विक्रय में संलिप्त एक व्यक्ति को 50 टेट्रा पैक माल्टा मार्का मसालेदार देशी शराब समेत हिरासत में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर मु0अ0सं0 – 123/2025 आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*नाम पता आरोपित*
आलोक पुत्र श्री सुरेश चन्द निवासी इन्द्राबस्ती, इन्डस्ट्रियल एरिया, कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार उम्र – 42 वर्ष
*बरामदगी*
50 टेट्रा पैक माल्टा मार्का मसालेदार देशी शराब
*पुलिस टीम*
1. हे0का0 बृजमोहन सिंह
2. हो0गा0 रोहित कुमार

More Stories
कुंभ-2027: हरिद्वार में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 3 किमी से अधिक लंबे नए घाटों का निर्माण जारी; मेलाधिकारी सोनिका ने रात में किया स्थलीय निरीक्षण, कुंभ जैसे विशाल आयोजन में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित स्नान अनुभव कराना है हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सोनिका…
कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने देर रात धरातल पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर…
“खाकी के खौफ और दबिश के आगे झुका आरोपी: सिडकुल में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी आदर्श यादव गिरफ्तार, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर”