धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए आज पांचवे दिन भी चलाया गया स्वच्छता अभियान।*
*जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक की जा रही है साफ सफाई व्यवस्था।*
*जनपद में चल रहे सफाई अभियान कार्य का जिलाधिकारी स्वयं कर रहे निगरानी।*
*राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चलाया गया स्वच्छता अभियान।*
*मुख्यमंत्री के निर्देशन में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य।*
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ ,क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद के सभी क्षेत्रों में एवं प्रवेश द्वारों में सभी अधिकारियों को स्वयं धरातल पर उतरते हुए,अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था किए जाने के लिए निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज पांचवे दिन भी जनपद से लेकर के ग्रामीण क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चलाया गया सफाई अभियान।
बीडीओ भगवानपुर आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि शिव विहार कॉलोनी, क्वांटम विश्वविद्यालय के क्षेत्रांगत साफ सफाई कराई गई।
अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि धनौरी एवं तेलीवाला क्षेत्रांगत सड़क एवं नालियों की सफाई कराई गई।
खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि पहलादपुर क्षेत्रांगत सड़क किनारे की सफाई कराई गई।
खंड विकास अधिकारी लक्सर परवीन भट्ट ने अवगत कराया है कि रायसी रोड एवं लक्सर रोड क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई कराई गई।
बीडीओ बहादराबाद मानस मित्तल ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत मिसरपुर, लक्सर हाइवे पर साफ सफाई का कार्य कराया गया तथा उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के बाहर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का जो उद्देश्य एवं देह है कि धर्मनगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन बनाने का है उसका असर धरातल पर दिखने लगा है तथा शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक साफ सफाई अभियान का कार्य निरंतर किया जा रहा है जिसकी निगरानी संबंधित क्षेत्र के अधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर कर रहे है।

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,