कोतवाली रानीपुर,SSP हरिद्वार के नेतृत्व में झपट्टामारो पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार,रानीपुर पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर धर दबोचे दो झपट्टामार को,आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामदzदोनों आरोपी नशे के आदी है जिसकी आवश्यकता को पूरा करने के लिए उन्होंने झपटमारी की।
थाना रानीपुर पर दिनांक 21.11.2025 को वादी अमरचन्द्र पुत्र बटेश्वर लाल निवासी पवनपुत्र कॉलोनी ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 20.11.2025 को बैरियर नं० 06 के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन POCO छीन लिया गया।
सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 466/25 अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी एवं विभिन्न CCTV फुटेज का विश्लेषण किया गया।
कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने मात्र 24 घण्टे के भीतर ही दिनांक 22.11.2025 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर जमालपुर नहर पटरी क्षेत्र से दो आरोपियों को धर दबोचा।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति हेतु छीना-झपटी करते हैं।
दिनांक 20.11.2025 को भी दोनों ने वादी से मोबाइल छीना था, जिसके पश्चात आरोपी समीर ने सिम को गंगनहर में फेंक दिया ताकि पकड़े न जा सकें।
दोनों आरोपी छीने गए मोबाइल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपी*
1. प्रवेज पुत्र शमशाद, निवासी जमालपुर खुर्द, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष
2. समीर पुत्र मोहम्मद अली, निवासी गांधी आश्रम के पास, थाने की पुलिया स्योहारा, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर (उ.प्र.), उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी*
एक अदद मोबाइल फोन POCO मार्का, छीना गया
*पुलिस टीम*
1. शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
3. हे0का0 गोपीचन्द
4. का0 करम सिंह

More Stories
पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण का 24 घंटे में खुलासा कर, आरोपी को किया गिरफ्तार,
श्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश किए गिरफ्तार, भारी मात्रा में जाली नोट हुए बरामद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना, प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक करते है सशक्त, सीएम धामी…