हरिद्वार में कांग्रेस नेताओं का भव्य सम्मान समारोह संपन्न।
हरिद्वार, 23 नवंबर 2025। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी सी.पी. सिंह के शिवालिक नगर स्थित निवास स्थान पर कांग्रेस पार्टी की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिद्वार अमन गर्ग, जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह तथा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तीरथपाल रवि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा और यह समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
सी.पी. सिंह ने कहा कि कांग्रेस की युवा टीम संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और वे इस दिशा में अपना पूर्ण सहयोग देते रहेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि अब जनता समझ चुकी है कि उनका वास्तविक विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है। “हर हाथ को काम, हर जाति–धर्म को सम्मान—यही कांग्रेस का मूल एजेंडा है”, उन्होंने कहा।
वहीं जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस का परचम लहराएगा।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे और अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़कर कांग्रेस को मजबूत करेंगे।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे,अमन गर्ग, बालेश्वर सिंह, तीरथपाल रवि, मुरली मनोहर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, पूनम भगत, रतन सिंह ठाकुर, महेश प्रताप राणा, विकास सिंह, मनीराम, शेखर, सत्येंद्र वर्मा, सतपाल शास्त्री, गरीबदास, राजेंद्र सिंह, श्रीवास्तव, मोहन राणा, जसविंदर सिंह एडवोकेट, एडवोकेट सतीश दुबे, मनजीत सिंह, अशोक कटारिया, पहल सिंह, सुशील कुमार, अरुण चौहान, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार, संजीत कुमार, सत्यपाल सिंह पार्षद, सुनील कुमार, अंबिका पांडे, अरुण कुमार चौहान, एडवोकेट संतोष कुमार, ललित कुमार, वीरेन्द्र कुमार तथा हरिद्वार के अनेक गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर, मादक पदार्थ अवैध स्मैक ले जाते बाइक समेत दबोचा, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही लगातार जारी…
ईद के दौरान शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक सद्भाव दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी अधिकारियों व थाना प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, किसी भी स्तर पर ना हो कोई लापरवाही सभी अधिकारी रहेंगे सतर्क, अपने अपने क्षेत्र में रहेंगे राउंड पर…
भेल के मुख्य चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव को… एचपीवी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की हुई शुरूआत, भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप की उपस्थिति में, आज इस अभियान का हुआ शुभारम्भ…