कोतवाली नगर,SSP हरिद्वार के नेतृत्व में फ़र्ज़ी बाबाओं पर ऑपरेशन कालनेमि का प्रहार लगातार जारी,कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 20 कालनेमियों को धारा 172 BNSS में हिरासत में लिया,कथित तंत्रमंत्र, जादू टोने के ज़रिए स्थानीय व यात्रियों को कर रहे थे परेशान,हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
मा. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के आदेशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में ऑपरेशन “कालनेमि” चलाया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को इस अभियान के अंतर्गत सघन चेकिंग एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले, बिना पहचान पत्र के रहने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए 20 व्यक्तियों को ऑपरेशन कालनेमि के तहत धारा 172 BNSS में हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
कुंभ-2027: हरिद्वार में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 3 किमी से अधिक लंबे नए घाटों का निर्माण जारी; मेलाधिकारी सोनिका ने रात में किया स्थलीय निरीक्षण, कुंभ जैसे विशाल आयोजन में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित स्नान अनुभव कराना है हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सोनिका…
कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने देर रात धरातल पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर…
“खाकी के खौफ और दबिश के आगे झुका आरोपी: सिडकुल में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी आदर्श यादव गिरफ्तार, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर”