बीएचईएल हरिद्वार में स्व. श्री चन्दरपाल मलिक जी की स्मृति में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगीता 2025 का आयोजन।
बीएचईएल हरिद्वार के ब्लाक-4 से वर्ष 2012 मे सेवानिवृत्त सर्वश्री चन्दरपाल मलिक एक समर्पित एवं निष्ठावान कार्मचारी रहे, उन्होंने सदैव ईमानदारी, अनुशासन, एवं टीम भावना से सदैव बीएचईएल का मान बढ़ाया. सर्वश्री चन्दरपाल मलिक जी के जीवन और मूल्यों से प्रेरित इस टूरनामेंट के आयोजन से, हम उनके योगदान और स्मृति को नमन करते है।
आज दिनांक 23 नवम्बर 2025 को टूरनामेन्ट का उद्घाटन बीएचईएल सम्पदा विभाग के प्रभारी एवं अपर महाप्रबंधक श्री संजय पंवार ने फीता काटकर किया ।
इस अवसर पर श्री संजय पंवार ने कहा कि खेल भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल, भाषा, धर्म, जाति और सामाजिक-आर्थिक स्थिति की बाधाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाते हैं, जिससे देश की विविधता में एकता का सार परिलक्षित होता है। परंपरागत खेल जैसे खो खो, कबड्डी, आदि हमे अपने संस्कृति से जोड़ते हैं उनको भी इसी संकल्प के साथ प्रोत्साहन और बढ़ावा देना चाहिए।
इस टूरनामेंट में नियमित कर्मचारी, अनुबंधित कर्मचारी या उनके बच्चे भाग ले सकते है। सभी मैच 15-15 ओवर के होगे, एंव डे-नाइट बाल से खेले जायेगे। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें प्रतिभाग कर रही है, प्रत्येक मैच में “मैन आफ द मैच” का पुरस्कार दिया जायेगा।
विजेता टीम को रूपये 5100 की नगद पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं मैडल प्रदान किये जायेंगे, उल्लेखनीय है की फाइनल मैच का आयोजन दिनांक 28 दिसम्बर को किया जायेगा ।

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,