दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में 15वीं अंतर्विद्यालयी किड्स-बी क्विज 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 23 स्कूलों ने प्रतिभाग किया।*
आज दिनांक-22 नवंबर, 2025 को दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर के जूनियर विंग में अंतर्विद्यालयी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ”किड्स-बी क्विज 2025“ का आयोेजन किया गया, जिसमें हरिद्वार, रूड़की एवं देहरादून के 23 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बीएमएल मुनजाल ग्रीन मीडोस स्कूल, बटरफलाई चिल्ड्रन अकादमी, केसकेड इंटरनेशनल बहादराबाद, डी.ए.वी स्कूल जगजीतपुर, डी.पी.एस. दौलतपुर, डी.पी.एस. रूड़की, डिवाइन लाइट जगजीतपुर, गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज, होली गेंगेज पब्लिक स्कूल, माँ सरस्वती सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, माउंट लिटेरा जी स्कूल, नेचर इंटर नेशनल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, न्यूसेण्ट थॉमस अकादमी, पुलिस मॉर्डन स्कूल पी.ए.सी., शेफ्फील्ड स्कूल रूड़की, श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर, द सेपीअन्स स्कूल हरबरतपुर, द सेपीअन्स स्कूल विकासनगर, उदेश्वर पब्लिक स्कूल, विजडम इंटरनेशनल, एंजिल्स एकेडमी, द एडवेन्ट स्कूल एवं डी.पी.एस. रानीपुर के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वागत गीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा, मेम्बर फाइनेन्स श्रीमती मधु गर्ग, उपप्रधानाचार्य, विंग प्रभारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहें।
क्विज के प्रारम्भ में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गणेश वंदना पर आधारित एक भव्य नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए तथा अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। गणित एवं विज्ञान, डॉ0 ए.पी.जे.अब्दुल कलाम, करेंट अफेयर्स, भारतीय रक्षा सेवाएँ, एवं भारतीय विरासत विषयों पर आधारित यह प्रतियोगिता दो चरणों में सम्पन्न हुई। प्रथम चरण की लिखित परीक्षा के आधार पर छह टीमों को फाइनल राउण्ड के लिए चयन किया गया। जिसमें डी.पी.एस. दौलतपुर, द सेपीअन्स स्कूल विकासनगर, माँ सरस्वती सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, द सेपीअन्स स्कूल हरबरतपुर, डिवाइन लाइट जगजीतपुर एवं डी.पी.एस. रानीपुर ने अपनी जगह बनाई।
प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास की भी वृद्धि होती है साथ ही उन्हें देश दुनिया एवं हमारी स्वर्णिम भारतीय संस्कृति तथा इतिहास को भी जानने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
क्विज के विजेता इस प्रकार है-
प्रथम पुरस्कार -डी.पी.एस.रानीपुर (अरनव सहगल, देवांश गुप्ता, अक्षय सिंघल)
द्वितीय पुरस्कार- द सेपीअन्स स्कूल विकासनगर (भव्या भिष्ट, दिवेश तोमर, सिद्धान्त शर्मा)
तृतीय पुरस्कार – द सेपीअन्स स्कूल हरबरतपुर (अन्वेशा उनियाल, मानवी नेगी, अरयांशी अधिकारी)
क्विज मास्टर की भूमिका शालिनी केसरवानी एवं करिश्मा सोरोत ने निभाई।

More Stories
नशीले इन्जक्शन की तस्करी करने वाले आरोपी को ANTF/बहादराबाद पुलिस ने धर दबोचा..नशा तस्कर के कब्जे से 23 नशीले इन्जेक्शन हुए बरामद…नशा तस्करों के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी…
लक्सर क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना का बेहद कम समय में हुआ खुलासा…घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने वारदात कर फरार हुए 03 आरोपी दबोचे…बाइक व नगदी की बरामद…
शारदीय कांवड मेला/महाशिवरात्रि पर्व 2026 का जनपद में यातायात रूट डायवर्जन एवं ट्रैफिक प्लान किया गया लागू…