थाना बहादराबाद, नहर पटरी में हुई बाईक लूट का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा, करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज किये गये चैक, लूट की घटना में शामिल 01आरोपी को धर दबोचा, आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल की बरामद, लूट की घटना में शामिल अन्य 03 आरोपियों की गिरफ्तारी के किये जा रहे हैं प्रयास।
दिनांक 30.08.2025 को वादी कुर्बान पुत्र शमशाद निवासी-ग्राम इक्कड खुर्द थाना पथरी जिला हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर दी कि दिनांक 29.08.25 की रात्रि में 03-04 अज्ञात बदमाशो द्वारा नहर पटरी बहादराबाद से वादी की मो०सा० लूटकर फरार हो गये है।
वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल थाना बहादराबाद में मु०अ०सं०- 345/2025 बनाम- अज्ञात कायम व पंजीकृत किया गया।
मोटर साइकिल लूट की गम्भीर घटना का संज्ञान लेते हुए SSP हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये थे।
थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित की गई पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी जारी रखते हुए मुखबिर मामूर किये गये थे।
घटनास्थल व उसके पास लगे करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चैक की गयी थी।
सी०सी०टी०वी० कैमरो की रिकार्डिंग में 04 बदमाशो का घटना में संलिप्त होना पाया गया था।
आरोपियों की तस्दीक व गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासो के फलस्वरूप दिनांक-
21.11.2025 को आरोपी अरूण पुत्र विक्रम निवासी ग्राम धर्मूपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार को पथरी पुल बहादराबाद से पकड़ा है।
आरोपी के कब्जे से लूटी गई मो०सा० HF Deluxe बरामद की गई है। दौराने पूछताछ मो०सा०लूट की घटना में अन्य 03 आरोपियो का होना प्रकाश में आया है।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*नाम पता आरोपी*
01.अरूण पुत्र विक्रम निवासी ग्राम धर्मूपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
01. उ०नि० अंकुर शर्मा-थानाध्यक्ष बहादराबाद
02. व०उ०नि० नितिन बिष्ट
03. उ०नि० अमित नौटियाल – चौकी प्रभारी कस्बा
04. का० निपुल यादव
05. का० बलवंत
06. का० मुकेश नेगी

More Stories
कुंभ-2027: हरिद्वार में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 3 किमी से अधिक लंबे नए घाटों का निर्माण जारी; मेलाधिकारी सोनिका ने रात में किया स्थलीय निरीक्षण, कुंभ जैसे विशाल आयोजन में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित स्नान अनुभव कराना है हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सोनिका…
कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने देर रात धरातल पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर…
“खाकी के खौफ और दबिश के आगे झुका आरोपी: सिडकुल में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी आदर्श यादव गिरफ्तार, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर”