कोतवाली रानीपुर,एसपी सिटी अभय सिंह ने किया कोतवाली रानीपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण,
निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
दिनांक 22.11.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार अभय सिंह द्वारा कोतवाली रानीपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी द्वारा थाना परिसर की साफ–सफाई, कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, CCTNS कार्यालय तथा परिसर में स्थापित CCTV कैमरों का बारिकी से निरीक्षण किया गया।
थाने के असलाह एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से उपकरणों के उपयोग एवं कार्यप्रणाली संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्र-अभ्यास भी कराया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी महोदय ने थाने में मौजूद समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया।
सम्मेलन में उन्होंने ई-बीट को पूर्णतः अद्यावधिक करने, लंबित विवेचनाओं एवं प्रपत्रों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही तथा अपराध नियंत्रण हेतु सतर्कता और आवश्यक रणनीति अपनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान,
चौकी प्रभारी सुमननगर उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, अन्य अ0उ0नि0, हे0का0/कानि0 व महिला कांस्टेबल थाने पर उपस्थित रहे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,