भेल नगर प्रशासन ने व्यापारिक गतिविधियों में सुधार लाने पर जोर दिया.
बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग की ओर से शापिंग सेंटरों के व्यापारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक बीएचईएल उपनगरी क्षेत्र में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने, व्यापारिक गतिविधियों में सुधार लाने तथा आपसी सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित रही। बैठक की अध्यक्षता नगर प्रशासक संजय पंवार ने की। नगर प्रशासक ने कहा कि बैठक का उद्देश्य बीएचईएल उपनगरी स्थित व्यापारियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करना है, ताकि उपनगरी के सभी शॉपिंग सेंटरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाया जा सके। नगर प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी उचित मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,