थाना पथरी,नशा तस्करो के विरुद्व हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार,744 नशीले कैप्सूल बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त,प्राइवेट कॉलेज में नर्सिंग 2nd year के छात्र हैं दोनों आरोपी,पुलिस से बचने के लिए कॉलेज ड्रेस की आड़ में कर रहे थे नशीले कैप्सूल की तस्करी,दोनों आरोपियों से पूछताछ में प्रकाश में आए ड्रग पैडलर की तलाश जारी।
मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करी करने वाले के विरुद्व कढी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में थाना पथरी द्वारा में सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी करते हुए दिनांक 14.11.2025 को बाइक से नशा तस्करी करते हुए 02 नशा तस्करों शहजाद व अनस को 744 अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ फेरुपुर चौक क्षेत्र से दबोचा गया।
अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दोनों आरोपों निजी कॉलेज में नर्सिंग 2nd Year के छात्र हैं जो सस्ते दामों में नशीले कैप्सूल खरीदकर महंगे दामों में बेच कर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0स0- 616/25 धारा- 8/21(बी)/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट
*गिरफ्तार अभियुक्तगण -*
1- शहजाद पुत्र शमीम निवासी मोहम्मदपुर कुंहारी को0 लक्सर हरिद्वार.
2- अनस पुत्र मुनीफ अहमद नि0 जसोदरपुर को0 लक्सर हरिद्वार.
*विवरण बरामदगी-*
१- 744 अवैध नशीले DICYLOMINE TRAMADOL कैप्सूल
२- तस्करी में प्रयुक्त बाइक
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 विपिन कुमार
2-कानि0 जयपाल सिंह
3- कानि0 बालाकरम

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,