डीपीएस रानीपुर 15 नवम्बर 2025
अंतर्विद्यालीय ‘भारत – अनन्त कथाओं की जननी’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
भारतीय संस्कृति हमारी जड़े है। विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृतिक एवं पारंपरिक जड़ों से जोड़े रखने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में अंतर्विद्यालीय ‘भारत – अनन्त कथाओं की जननी’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवम्बर, 2025 (शनिवार) को मिडिल विंग के सभागार में किया गया।
इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हरिद्वार के 11 विद्यालयों बीएमएल मुंजाल ग्रीन मेडोज, ग्रीनवे मार्डन स्कूल रूड़की, गायत्री विद्यापीठ शांतिकुज, एंजेल्स एकेडमी बहादराबाद, न्यू सेंट थाॅमस ऐकेडमी, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल, बीएमडीएवी स्कूल, ग्रीनवे माॅर्डन स्कल न02, शैफेल्ड स्कूल डीपीएस दौलतपुर, डीपीएस रानीपुर, से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक विद्यालय से दो-दो विद्यार्थी प्रतिभागी रहे। कार्यक्रम को रोचक बनाने हेतु सभा में उपस्थित सभी दर्शकों से भी प्रश्न पूछे गए सही उत्तर देने पर छोटे-छोटे उपहार भी दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भेल महाप्रधंक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार उपस्थित रहे साथ ही पी0वी0सी श्रीमती गुंजन शुक्ला, मेंबर श्री अमित तिवारी, मेम्बर वित्त श्रीमती मधु गर्ग ने उपस्थित रह कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चोें द्वारा महाभारत पर आधारित नृत्य भी प्रस्तुत किया जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चो का उत्साह वर्धन किया । प्रधानाचार्य डाॅ0 अनुपम जग्गा ने सभी आगंतुक विद्यालयों के सक्रिय भागीदारी की प्रसंशा की तथा क्विज प्रतियोगिता में बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की तथा विजेताओं को ट्रीफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सची चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
प्रश्नोत्तरी के विजेता इस प्रकार हैं –
प्रथम स्थान-दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर- शैली बंसल, सोहम कार्तिकेयन गोयल
द्वितीय स्थान-बी एम डी ऐ वी पब्लिक स्कूल भूपतवाला- दृश्यम कुकरेती, यश पाराशर
तृतीय स्थान-एंजल्स अकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल- दीक्षांत, कुंज चैहान
चतुर्थ स्थान- ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल रुड़की- वेरोनिका भाटिया, मानवी रावत
पंचम स्थान- ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-२- काव्या ओली, आराध्या सिंह
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में आयोजित हुई अंतर्विद्यालीय ‘भारत – अनन्त कथाओं की जननी’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में…हरिद्वार के 11 विद्यालयों बीएमएल मुंजाल ग्रीन मेडोज, ग्रीनवे मार्डन स्कूल रूड़की, गायत्री विद्यापीठ शांतिकुज, एंजेल्स एकेडमी बहादराबाद, न्यू सेंट थाॅमस ऐकेडमी, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल, बीएमडीएवी स्कूल, ग्रीनवे माॅर्डन स्कल न02, शैफेल्ड स्कूल डीपीएस दौलतपुर, डीपीएस रानीपुर,से प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग…

More Stories
नशीले इन्जक्शन की तस्करी करने वाले आरोपी को ANTF/बहादराबाद पुलिस ने धर दबोचा..नशा तस्कर के कब्जे से 23 नशीले इन्जेक्शन हुए बरामद…नशा तस्करों के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी…
लक्सर क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना का बेहद कम समय में हुआ खुलासा…घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने वारदात कर फरार हुए 03 आरोपी दबोचे…बाइक व नगदी की बरामद…
शारदीय कांवड मेला/महाशिवरात्रि पर्व 2026 का जनपद में यातायात रूट डायवर्जन एवं ट्रैफिक प्लान किया गया लागू…