कोतवाली गंगनहर,नशा तस्करो के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस की निरन्तर कार्रवाई जारी,04.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ हरिद्वार पुलिस द्वारा 01 आरोपी को मय मोटरसाइकिल के धर दबोचा।नशा तस्करो के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस की निरन्तर कार्रवाई जारी।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब / स्मैक/ चरस आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत दौराने चैकिंग दिनांक 15.11.25 को 01 व्यक्ति गय्यूर पुत्र कय्यूम निवासी हसन कॉलोनी रामपुर रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार को स्वामी विवेकानंद विद्यालय जाने वाले मार्ग पर से 04.85 ग्राम अवैध स्मैक के मय मोटरसाइकिल बिना नंबर के साथ पकडा गया।
जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
१- गय्यूर पुत्र कय्यूम निवासी हसनप कॉलोनी रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी -*
1- 04.85 ग्राम अवैध स्मैक
2- एक अदद मोटरसाइकिल बिना नंबर।
*पुलिस टीम* –
१- उप निरीक्षक पंकज कुमार
२- हेड कांस्टेबल इलियास अली
३- हेड कांस्टेबल संदीप यादव

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,