गंगा नदी में बहे बोलेरो सवार तीन लोग, एसडीआरएफ ने दो को बचाया, लापता चालक की तलाश जारी, गाड़ी धोने के लिए उतरे थे उतरे में…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार: गंगा नदी में बहे बोलेरो सवार तीन लोग, एसडीआरएफ ने दो को बचाया, चालक की तलाश जारी, गाड़ी धोने के लिए उतरे थे उतरे में,

​हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में शाम को बैरागी कैंप (बड़ा टापू के सामने) गंगा नदी में पानी के तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के बीच एक बोलेरो गाड़ी बह गई। वाहन में सवार चालक समेत तीन लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए।
​मौके पर पहुंची थाना कनखल पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और नदी में से 02 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, बोलेरो चालक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

*गाड़ी धोने के लिए नदी में उतरे थे*

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वाहन चालक पुष्कर सिंह (38 वर्ष) पुत्र निवासी सिमलखेत (चौखुटिया, चमोली) सोनप्रयाग (रुद्रप्रयाग) से सवारियां छोड़कर हरिद्वार आया था। सवारियां उतारने के बाद चालक और बचाए गए दोनों युवक बोलेरो गाड़ी को धोने के लिए गंगा नदी में उतरे थे, तभी अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों वाहन समेत बहने लगे।
सुरक्षित बचाए गए युवक:
हिमांशु रावत (23 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र सिंह रावत, निवासी- ग्राम आगर चट्टी, थाना गैरसैण, जिला चमोli
राकेश सिंह (28 वर्ष) पुत्र सरोप सिंह, निवासी- जिला चमोली।

लापता चालक की तलाश जारी:
एसडीआरएफ और जल पुलिस की संयुक्त टीमें लापता बोलेरो चालक पुष्कर सिंह की तलाश में जुटी हुई हैं। घटना की सूचना चालक के परिजनों को दे दी गई है।

You may have missed