तनवीर अली हरिद्वार।
सुरक्षित बचपन अभियान: जिला जज नरेंद्र दत्त व सचिव सिमरन कौर के मार्गदर्शन में हरिद्वार के 41 विद्यालयों में हुआ भव्य शुभारंभ,लगभग 25,000 छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित और जागरूक; पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा और विधिक अधिकारों की दी गई जानकारी,
हरिद्वार, 27 अक्टूबर (विशेष संवाददाता):
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्त्वावधान में जनपद हरिद्वार में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के प्रथम चरण (26 से 31 अक्टूबर) का आज भव्य शुभारंभ हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के पहले दिन संपूर्ण जनपद के 41 विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति, एस.जे.पी.यू. और जिला प्रोबेशन विभाग के सहयोग से बच्चों को जागरूक किया गया, जिससे लगभग 25,000 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।
पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल से हुआ मुख्य शुभारंभ
अभियान का मुख्य शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार, श्री नरेंद्र दत्त द्वारा पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रानीपुर (हरिद्वार) में दीप प्रज्ज्वलन व संबोधन के साथ किया गया। अपने संबोधन में जिला जज श्री नरेंद्र दत्त जी ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और बालकों के विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार, श्रीमती सिमरनजीत कौर ने बच्चों को साइबर क्राइम से बचने के उपायों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने आपातकालीन सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों— चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) और नालसा हेल्पलाइन (15100) की जानकारी साझा की।
न्यायिक अधिकारियों ने संभाली कमान, विभिन्न स्कूलों में गूंजे जागरूकता के स्वर
हरिद्वार जनपद के विभिन्न विद्यालयों में माननीय न्यायिक अधिकारियों ने पहुँचकर बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और बाल कल्याण से जुड़े कानूनों से अवगत कराया:
- राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-1, भेल: प्रथम अपर जिला जज श्रीमती नीलम रात्रा द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया।
- गुरुकुल साइंसेज इंटर कॉलेज: तृतीय अपर जिला जज श्री राकेश सिंह द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।
- न्यू सेंट थॉमस एकेडमी, रोशनाबाद: पंचम अपर जिला जज श्री अरुण बोहरा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
- श्रीमती शकुंतला रा.शा.उ.मा.वि., सतीकुंड (कनखल): पोक्सो कोर्ट के विशेष जज / अपर जिला जज श्री लक्ष्मण सिंह द्वारा जानकारी दी गई।
- एस.एम.एस.एम.वि., कनखल: अपर जिला जज / एफ.टी.एस.सी. श्री चंद्रमणि राय ने बाल सुरक्षा पर जोर दिया।
- इसके अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ज्योति बाला और सिविल जज (सीनियर डिविजन) श्रीमती छवि बंसल सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम का आगाज किया।
रुड़की और लक्सर क्षेत्रों में भी दिखा उत्साह
रुड़की तहसील क्षेत्र में अपर जिला जज श्री अंबिका पंत व तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव सुश्री अवंतिका पंत तथा लक्सर तहसील क्षेत्र में अपर जिला जज श्री सुधीर सिंह व सचिव सुश्री पल्लवी ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर सुरक्षित बचपन अभियान का आगाज किया।
सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर ने होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्सर तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में भी पहुंचकर छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) और विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया।
गरिमामयी उपस्थिति और प्रमुख विद्यालय
इस अवसर पर एस.पी. सदर हरिद्वार, डिप्टी कमांडेंट पी.ए.सी., मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्यगण, प्रधानाचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं भारी संख्या में उपस्थित रहे। अभियान को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों और पी.एल.वी. (PLVs) की भूमिका सराहनीय रही।
इन प्रमुख विद्यालयों में हुआ अभियान का आगाज:
राजकीय इंटर कॉलेज से.-1 भेल, रा.उ.मा.वि. पीलीपड़ाव, गुरुकुल साइंसेज इं.काॅ., डॉ. हरिराम आर्य इं.काॅ. मायापुर, न्यू सेंट थॉमस एकेडमी रोशनाबाद, श्रीमती शकुंतला रा.शा.उ.मा.वि. सतीकुंड, एस.एम.एस.एम.वि.काॅ. कनखल, निर्धन निकेतन ऋषि इं.काॅ. खड़खड़ी, ज्वालापुर इं.काॅ., रा.क.इ.काॅ. ज्वालापुर, म्युनिसिपल इं.काॅ. ज्वालापुर, आर्य इं.काॅ. बहादराबाद, राष्ट्रीय इं.काॅ. रोहालकी, पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद पी.ए.सी., पी.बी. म्युनिसिपल इं.काॅ. हरिद्वार, आनंदमयी सेवा सदन म्युनिसिपल कन्या इं.काॅ. हरिद्वार, होली क्रॉस स्कूल लक्सर और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद सहित कुल 41 विद्यालय शामिल रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: ज्वालापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सट्टे की खाई-बाड़ी करते 8 सटोरिए किए गिरफ्तार; नकदी और पर्चियां बरामद…
गंगा नदी में बहे बोलेरो सवार तीन लोग, एसडीआरएफ ने दो को बचाया, लापता चालक की तलाश जारी, गाड़ी धोने के लिए उतरे थे उतरे में…
कुंभ-2027: तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका और अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण- चंडी चौक और प्रशासनिक रोड पर डबल लेन अंडरपास का निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रतिदिन का पर्ट चार्ट बनाने पर जोर,