ऑपरेशन प्रहार: ज्वालापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सट्टे की खाई-बाड़ी करते 8 सटोरिए किए गिरफ्तार; नकदी और पर्चियां बरामद…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर: जुआ और सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तारहरिद्वार:-पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के सख्त आदेशों के अनुपालन में, थाना ज्वालापुर पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 अभियुक्तों को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन और कुल 6,390 रुपये की नकदी बरामद की है।

​अलग-अलग टीमों का हुआ गठन

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। रविवार, 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की खास सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला तेलियन (निकट शीतला माता मंदिर के पास) सार्वजनिक स्थान पर दबिश दी, जहां ये आरोपी सट्टा खेल और खिला रहे थे।

​दर्ज हुआ मुकदमा

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 730/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. ​हिमांशु पुत्र प्रमोद कुमार (निवासी: मोहल्ला कैथवाड़ा, कोतवाली ज्वालापुर)
  2. ​अमित पुत्र देवेंद्र कुमार (निवासी: भीमगोडा नई बस्ती, कोतवाली हरिद्वार)
  3. ​जीवन पुत्र हरिवंश राम (निवासी: मोहल्ला कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर)
  4. ​शोभित कुमार पुत्र राधेश्याम (निवासी: विष्णु लोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर)
  5. ​साजिद पुत्र वाहिद हसन (निवासी: बकरा मार्केट, ज्वालापुर)
  6. ​बलराम पुत्र नरोत्तम सिंह (निवासी: राजा गार्डन, थाना कनखल)
  7. ​अल्ताफ पुत्र जमीर (निवासी: मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर)
  8. ​बंटी साहू पुत्र स्व. राधेश्याम (निवासी: बकरा मार्केट, कोतवाली ज्वालापुर)

​बरामदगी

  • ​6,390/- रुपये नगद
  • ​सट्टा पर्ची और पेन

​सराहनीय पुलिस टीम

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

  1. ​हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र
  2. ​कांस्टेबल अंकित कवि
  3. ​कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान
  4. ​कांस्टेबल यशवंत सिंह
  5. ​कांस्टेबल राजपाल
  6. ​कांस्टेबल संजय तोमर

You may have missed