आज दिनांक 15 नवंबर 2025 को क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ एवं शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़, सिडकुल में प्रथम रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस जनसेवा कार्य में मां गंगा ब्लड बैंक एवं हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट की टीम ने सहयोग करते हुए कुल 451 यूनिट रक्त संग्रहित किया, जो अपने आप में एक अत्यंत सराहनीय उपलब्धि है।
इस अवसर पर आदरणीय आदेश चौहान जी, विधायक रानीपुर ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि “पिछले 11 वर्षों से समिति समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।”
नगरपालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा— “रक्तदान महादान है और हर व्यक्ति को इसमें आगे आना चाहिए।”
कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएँ क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ के हेड श्री राकेश त्यागी जी द्वारा अत्यंत सुसंगठित और सुंदर ढंग से की गईं, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की। यह क्रिएटिव ग्रुप का पहला रक्तदान शिविर है। इसमें ग्रुप के सदस्यों विपिन राजवंश, देवेंद्र राणा, भरत राजपुरोहित, अश्वनी, पवन, सौरभ, प्रदीप, अश्विंदर, मुकेश शर्मा सहित अनेक सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिविर की सफलता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कैंप में समिति सदस्य देवेंद्र शर्मा, राजेश पब्बन, ममता सैंगर, भोला सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र नेगी, पवन अग्रवाल, राजेश सैनी भी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता और समर्थन ने इस आयोजन को और अधिक सफल और प्रेरणादायी बनाया।
यह संपूर्ण आयोजन मानवता, सेवा-भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सभी के लिए प्रेरणा सिद्ध हुआ।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,