डीएम श्री मयूर दीक्षित एंव एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा संयुक्त रुप से किया गया कलियर थाने का भूमि पूजन /शिलान्यास,एसएसपी हरिद्वार द्वारा कोतवाली गंगनहर पुलिस को दी गई कर्मचारियों हेतु आवासीय भवन की सौगात,सदन चोक के पास में किया जा रहा है थाना कलियर के नए भवन का निर्माण,मौजूदा चुनौतियों एवं जरुरत के मुताबिक किया जाएगा नए भवन का निर्माण,सभी सुविधाओं से होगा युक्त कलियर थाने का नया भवन,क्षेत्रवासियों को लंबे समय बाद मिली नए स्थाई थाना भवन की सौगात,डीएम/ एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स पहुंचे थाना कलियर।
डीएम श्री मयूर दीक्षित/ एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह ड़ोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी सदन चोक कांवड़ पटरी कलियर पहुंचे तत्पश्चात नव सर्जित थाने की भूमि पूजन एवं अनुष्ठान कर प्रस्तावित थाने का शिलान्यास कर क्षेत्र की जनता को नए थाने की सौगात दी।
क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले काफी समय से स्थाई नए थाना भवन की मांग की जा रही थी। काफी समय के पश्चात थाने के नए भवन का शिलान्यास किया गया जो सभी सुविधाओं से युक्त होगा। उपस्थित जनमानस द्वारा उक्त अवसर पर खुशी जाहिर कर पुलिस /प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उक्त अवसर पर सभी को बधाई दी गई।
तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य अधिकारियो के साथ कोतवाली गंगनहर पहुंचकर कोतवाली गंगनहर परिसर में पुलिस कर्मियों को सभी सुविधाओं से युक्त चार मंजीला आवासीय भवन निमार्ण की सौगात दी गई जिसमें पुलिस कर्मियों को कोतवाली परिसर में अपने परिवार के साथ रहने की सुविधा मिलेगी व वह अपनी ड्यूटी का सही से निर्वहन कर सकेगें।
कार्यक्रम के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल , एएसपी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी , एएसपी/ क्षेत्राधिकारी सदर निशा यादव , क्षेत्राधिकारी रुड़की नरेन्द्र पंत , क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार , क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, क्षेत्राधिकारी लक्सर नताशा सिंह सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,