जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा राज्य स्थापना दिवस की 25वीं जयंती (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर आज दिनांक 09 नवम्बर, 2025 को प्रातः 8:00 बजे साईकिल रैली का आयोजन किया। साईकिल रैली का शुभारम्भ श्रीमती शबाली गुरुंग जिला क्रीडा अधिकारी हरिद्वार एवं श्री आशु चौधरी जिला उपाध्यक्ष (हरिद्वार) भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। साईकिल रैली सी.सी.आर. हरिद्वार से आरम्भ होकर कमला पैलेस श्यामपुर कॉगडी से वापस सी.सी.आर. हरिद्वार पर आकर समाप्त हुयी। साईकिल रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को खेल विभाग हरिद्वार द्वारा टी.शर्ट वितरित की गयी।
राज्य स्थापना दिवस की 25वीं जयंती पर साईकिल रैली का… जिला क्रीडा अधिकारी, शबाली गुरुंग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष,आशु चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,