आज देवप्रयाग विधानसभा के दूसरी बार से विधायक विनोद कंडारी अपने क्षेत्र के 100 ऐसे विद्यार्थियों को लेकर हरिद्वार पहुंचे। जिन्होंने अपने अपने विद्यालयों में 10th एवं 12th परीक्षा में टॉप किया है। यह सभी बच्चे भारत दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत देवप्रयाग से निकले है। पहला पड़ाव आज हरिद्वार में रह कर माता चंडी देवी दर्शन, मां गंगा जी की सांध्यकालीन आरती के साथ साथ सिडकुल स्तिथ हीरो मोटर्स के संस्थान का भ्रमण किया।
देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से लगातार प्रतिव5ऐसे मेधावी छात्रों को वह भारत भ्रमण पर 10 दिन की यात्रा पर लेकर निकलते है इस बार यह यात्रा विधानसभा देवप्रयाग से शुरु हुई जिसमें पहले दिन हरिद्वार भ्रमण रहा रात्रि में हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सभी बच्चे गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे वहाँ से लगभग 200 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले विभिन्न संस्थानों पर जायँगे।
इस अवसर पर उनके साथ उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा जी भी रहे । वही हरकीपैडी पहुंचे पर श्री गंगा सभा की ओर से स्वागत मंत्री डॉक्टर सिद्धार्थ चक्रपाणि एवं सचिव उज्ज्वल पंडित ने गंगाजली,प्रसाद एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत कर आशीर्वाद दिया।
विधायक विनोद कंडारी संग देवप्रयाग के छात्र पहुंचे हीरो मोटर्स, जाना उद्योग का रहस्य”
देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत 100 छात्र-छात्राओं का दल आज हरिद्वार सिडकुल स्थित हीरो मोटर्स पहुंचा। विधायक कंडारी ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत आठ वर्षों से निरंतर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को विभिन्न औद्योगिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं से परिचित कराना है। कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्रों ने हीरो मोटर्स की इंडस्ट्री में जाकर मोटरसाइकिल निर्माण की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से देखा और औद्योगिक क्षेत्र की कार्यप्रणाली को समझा। विनोद कंडारी ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को दुनिया दिखाना और उनमें उद्योगों के प्रति जागरूकता व रोजगार की संभावनाओं के प्रति रुचि पैदा करना है। उन्होंने बताया कि शाम को यह दल गुजरात के लिए प्रस्थान करेगा, जहां छात्र देश की प्रगति और विकास के अन्य पहलुओं को भी जानने का अवसर प्राप्त करेंगे।

More Stories
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,
एन्जिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादराबाद (हरिद्वार) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हासिल की शानदार सफलता, स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर, श्रीमती रश्मि चौहान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सीबीएसई की बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, मान्या चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय की रही टॉपर, प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बारहवी की परीक्षा में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को दी बधाई,