तनवीर अली हरिद्वार।
जिला जज नरेंद्र दत्त की पहल: हरिद्वार में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के दूसरे दिन 39 विद्यालयों में गूंजी बाल अधिकारों की गूंज, 26,500 विद्यार्थी हुए लाभान्वित
• डीपीएस रानीपुर में जिला जज नरेंद्र दत्त ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट और विधिक अधिकारों की दी जानकारी, जिज्ञासाओं का किया समाधान
• सीजेएम ज्योति बाला और सचिव सिमरनजीत कौर ने साइबर क्राइम व 1098, 1930 जैसी हेल्पलाइन की दी विस्तृत जानकारी
• रुड़की, लक्सर और हरिद्वार तहसील के 39 स्कूलों में न्यायिक अधिकारियों, बाल कल्याण समिति व पुलिस विभाग ने संभाली कमान
लाइव 100 टीवी न्यूज़ ब्यूरो, हरिद्वार।
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) नैनीताल के तत्त्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के दूसरे दिन बुधवार को जनपद भर में जागरूकता की अभूतपूर्व लहर देखने को मिली। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) श्री नरेंद्र दत्त के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपूर्ण जनपद के 39 विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति (CWC), स्पेशल जूवेनाइल पुलिस यूनिट (SJPU) तथा जिला प्रोबेशन विभाग के सहयोग से विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। इस व्यापक अभियान के माध्यम से एक ही दिन में लगभग 26,500 छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा चक्र और विधिक सहायता योजनाओं से सीधे जोड़ा गया।
डीपीएस रानीपुर में जिला जज नरेंद्र दत्त ने बच्चों से किया सीधा संवाद
अभियान के मुख्य कार्यक्रम के तहत जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष डीएलएसए श्री नरेंद्र दत्त ने दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), रानीपुर, हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अपने विशेष संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो (POCSO) एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम और बालकों से जुड़े मौलिक विधिक अधिकारों की गहन जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं एवं प्रश्न भी जिला जज के समक्ष रखे, जिनका उन्होंने बेहद सरल एवं सहज भाषा में निवारण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) श्रीमती ज्योति बाला ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) श्रीमती सिमरनजीत कौर ने बच्चों को डिजिटल युग में बढ़ रहे साइबर क्राइम के खतरों से आगाह किया। उन्होंने प्राधिकरण की ओर से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की महत्ता समझाते हुए बच्चों को मुसीबत के समय इनका तत्काल प्रयोग करने की सलाह दी।
जिले भर के प्रमुख विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों ने संभाली कमान
अभियान के तहत सचिव सिमरनजीत कौर ने सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज (सेक्टर-2, भेल रानीपुर) तथा स्वामी अर्जुतानंद अंध विद्यालय (सप्तसरोवर) में भी बच्चों को जागरूक किया।
इसके अतिरिक्त:
- केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार: अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अविनाश श्रीवास्तव एवं पैनल अधिवक्ता श्री रमन कुमार सैनी ने बच्चों को जागरूक किया।
- विभिन्न शहरी विद्यालय: तृतीय अपर जिला जज श्री राकेश सिंह, सिविल जज तनुता कश्यप, और चतुर्थ सिविल जज (जूनियर डिविजन) सुश्री धनिष्ठा आर्य सहित अन्य माननीय न्यायिक अधिकारियों ने अनेक स्कूलों में पहुंचकर सुरक्षित बचपन अभियान की उपयोगिता बताई।
रुड़की और लक्सर तहसीलों में भी रहा जागरूकता का माहौल
- रुड़की तहसील क्षेत्र: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की में एडीजे रुड़की श्री रमेश सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पर्च बत्रा, सचिव सुश्री अवंतिका पंत, तथा प्रथम एसीजेएम जेडी श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण कानूनों से अवगत कराया।
- लक्सर तहसील क्षेत्र: अपर जिला जज लक्सर श्री सुधीर सिंह, तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव सुश्री पल्लवी एवं अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में अभियान का आगाज किया। इसके अलावा, सचिव सिमरनजीत कौर ने होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लक्सर) और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (रोशनाबाद) में पॉक्सो एक्ट व मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर और बाल कल्याण समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
जनपद के 39 प्रमुख विद्यालयों में अधिकार मित्रों (PLVs) की सक्रिय सहभागिता
डीएलएसए हरिद्वार के पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs) और अधिकार मित्रों ने जिले भर के 39 प्रमुख शिक्षण संस्थानों में पहुँचकर अभियान को सफल बनाया।
जागरूकता अभियान में शामिल प्रमुख विद्यालय:
ई०बी०डी०के० टोडाकल्याणपुर, जीआईसी बाक्सर सिंहपुर रोड लक्सर, नेहरू राष्ट्रीय बी०डी०के० बादशाहीपुर, राष्ट्रीय बी०डी०के० औरंगाबाद, सरस्वती विद्या मंदिर (सेक्टर-2 भेल), लाला लाजपत राय ज्ञान दीप गर्ल्स स्कूल लक्सर, स्वामी अर्जुतानंद अंध विद्यालय हरिद्वार, तक्षशिला इण्टर कॉलेज रावली महदूद, सती ध्रुव सो० स्कूल शिवालिकनगर, सेठ गंगा प्रसाद दीक्षित हाई स्कूल ज्वालापुर, आदर्श शिशु निकेतन धीरवाली, माता वैष्णोदेवी उ०मा०वि० ज्वालापुर, योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुड़की, जैन बी०डी०के० रुड़की, हर्ष विद्या मंदिर रायसी, पीएम श्री नवोदय विद्यालय रोशनाबाद, और डीपीएस रानीपुर सहित जनपद के 39 प्रमुख स्कूल शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा असर: एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, ज्वालापुर पुलिस ने 600 अवैध नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार….
सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिडकुल थाना क्षेत्र से शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर, चोरी की बाइक की बरामद…
यातायात व्यवस्था दरुस्त करने को लेकर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान: ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी पर हो रही कार्रवाई, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ के नेतृत्व में 69 चालान और 9 वाहन सीज…