कोतवाली रानीपुर,वारदात करने की फिराक में था जेल से जमानत पर छूटा आरोपी,हरिद्वार पुलिस ने संघन चैकिंग के दौरान धर दबोचा,आरोपी पर पूर्व में है कई अभियोग पंजीकृत,आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस किया बरामद,पूर्व में चोरी के मामलो में पुलिस ने भेजा था जेल, पुनः घटना को अन्जाम देने के फिराक में था आरोपी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 31.10.2025 की रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत कृपालनगर जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी संदीप शर्मा पुत्र मदन शर्मा स्थाई निवासी ग्राम तिरछा थाना व जिला सहरसा बिहार हाल निवासी रामेश्वर पार्षद के मकान पर किरायेदार गली नम्बर-02 टिबड़ी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को पकड कर उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 कारतूस की बरामदगी की गयी ।
आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह थाना रानीपुर व ज्वालापुर से चोरी मे जेल गया था जमानत पर छूटा हूं । यह तमंचा लेकर यहां सुनसान में आया था कि कोई आता जाता राहगीर मिलेगा तो उसको तमंचे से डरा के उससे कुछ पैसे आदि छीन सकूं ताकि नशा कर सकूं । मैंने यह तमंचा केवल अपने बचाव मे व लोगो को डराने के लिए अपने पास रखा था ।
आरोपी उपरोक्त के विरूद्ध थाना रानीपुर पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपी*
1- संदीप शर्मा पुत्र मदन शर्मा स्थाई निवासी ग्राम तिरछा थाना व जिला सहरसा बिहार हाल निवासी रामेश्वर पार्षद के मकान पर किरायेदार गली नम्बर-02 टिबड़ी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी-*
एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस
*आपराधिक इतिहास आरोपी*
1- मु0अ0सं0 324/23 धारा 454,380,411 भादवि थाना रानीपुर हरिद्वार।
2- मु0अ0सं0 317/24 धारा 392,411 भादवि थाना कनखल हरिद्वार।
3- मु0अ0सं0 551/25 धारा 305(ए),331(4),317(2),3(5) बी0एन0एस0 थाना रानीपुर हरिद्वार।
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर
2- हे0का0 प्रदीप कुमार,
3- कां0 कुंवर राणा,

More Stories
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।
उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही – बन्द पडी बीमा पॉलिसियों को चालू करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक सदस्य नोएडा से किया गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ पीएनबी मिडलाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर की थी लगभग 26 लाख की धोखाधडी,
ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का किया अवलोकन, प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बताया प्रेरणादायक,