कोतवाली लक्सर,खोये मोबाइल पाकर, पायी मुस्कान,SSP हरिद्वार के नेतृत्व में खोए मोबाइल लौटाने का सिलसिला लगातार जारी,ऑपरेशन रिकवरी” ला रहा मुरझाये चेहरों पर मुस्कान,CEIR पोर्टल के माध्यम से हरिद्वार पुलिस ने 07 मोबाइल फोन बरामद किये,खोये फोन मिलने पर फोन स्वामियों ने जताया हरिद्वार पुलिस का आभार।
पुलिस मुख्यालय से मोबाइल फोन चोरी/खोने पर बरामदगी हेतु सी0ई0आई0आर0 पोर्टल का गठन किया गया है। जिस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा थाने स्तर पर पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार थाने पर उक्त पोर्टल के संचालन हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेत्तृव में पुलिस टीम गठित की गयी है। ।
थाने पर मोबाइल फोन मिसिंग /चोरी की रिपोर्ट पर लक्सर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से गुम हुये 07 मोबाइल फोन को उत्तराखण्ड, सहित विभिन्न राज्यों से बरामद किये गये तथा दिनांक 31/10/2025 को उपरोक्त बरामद 07 मोबाईल फोनो के स्वामियों को बुलाकर मोबाईल फोन को उनके सुपुर्द किया गया।
मोबाईल फोन प्राप्त होने पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार जताया है।
*बरामद मोबाइल फोन* –
कुल फोन 07
मोबाइल फोन की कीमत लगभग ₹1,50,000/-

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,