राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर पतंजलि विश्वविद्यालय पहुॅचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने लिया तैयारियों का जायज़ा।*
हरिद्वार 31 अक्टूबर 2025- पतंजलि योगपीठ के विश्वविधालय में 02 नवम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रशासनिक अमले के साथ पहुॅचकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान प्रोटोकॉल का पूरा अनुपालन किया जाए। प्रोटोकॉल में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 1 जुलाई को संपूर्ण कार्यक्रम की पूरी रिहर्सल की जाए। रिहर्सल के दौरान यदि कोई कमी सामने आए तो उसे तत्काल दूर किया जाए। सभी कार्य मानकों के अनुरूप ही किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी देहात शेखर सुयाल, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, हरिद्वार एसडीएम जितेंद्र कुमार,डिप्टी कलेक्ट्रेट देवेंद्र सिंह नेगी, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा, रजिस्ट्रार निर्विकार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” भेल में कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा…
हरिद्वार: लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी परिवहन विभाग का चाबुक, 35 के चालान और 3 बसें सीज, तकनीकी जाँच और फिटनेस पर रहा विशेष जोर, संचालकों को दी गई कड़ी चेतावनी…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर ग्राम सलेमपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मनोज धनगर ने कहा, महर्षि वाल्मीकि के विचार संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत…